Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: मंदिर की दान पेटी से रूपए चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... जैन मंदिर की दानपेटी से साफ किए थे रूपए...

Raipur News: छत्तीसगढ़ में मंदिर की दानपेटी से रूपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Raipur News: मंदिर की दान पेटी से रूपए चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... जैन मंदिर की दानपेटी से साफ किए थे रूपए...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जैन मंदिर में ताला तोड़कर दानपेटी से रूपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गये चोरों में एक चोर हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लोहे की राॅड और नगदी रकम जब्त कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, खरसिया पुलिस चौकी क्षेत्र के काॅन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में सुबह जब श्रद्धालु पहुंचे तो मंदिर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे रूपए भी गायब थे।

श्रद्धालुओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुये अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पूर्व में मंदिर चोरी के मामले में शामिल संदेही देवा उर्फ देवा श्रीवास और उसके साथी मोनू चौहान के बारे में सबूत मिले। पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदेहियों को पकड़ा।

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी देवा श्रीवास कब्जे से नगदी और लोहे का राॅड बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन ने घटना के संबंध में कहा कि धार्मिक स्थलों में चोरी या अन्य घटना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story