Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: इश्क, गांजा और गिरफ्तारी... गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले तस्कर, पति-पत्नी बनकर 13 किलों गांजा के साथ जा रहे थे प्रयागराज, तभी पुलिस ने पकड़ा

Raipur News: रायपुर पुलिस और RPF की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करते प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 किलों गांजा भी जब्त किया है।

Raipur News: इश्क, गांजा और गिरफ्तारी... गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले तस्कर, पति-पत्नी बनकर 13 किलों गांजा के साथ जा रहे थे प्रयागराज, तभी पुलिस ने पकड़ा
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शातिर कपल को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा से गांजा खरीदकर प्रयागराज बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा भी जब्त किया गया।

दरअसल, 12 मार्च को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना मिली कि थाना गुड़यारी क्षेत्र के रेलवे प्लेटफार्म न-7 के बाहर पार्किंग में 1 महिला व युवक गांजा रखे है और कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना के बाद नाॅर्थ जोन डीसीपी आईपीएस आकाश मरकाम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने तत्काल रेलवे फोर्स आरपीएफ से संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने को कहा। पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला और युवक को गिरफ्तार किया। दोनों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो 13.156 किलो गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत करीब 6,77,800 है।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कपल हैं और ट्रेन में सफर करने के दौरान आरपीएफ को शक न हो इसलिए खुद को पति-पत्नी बताकर सफर करते थे। दोनों ने गांजा खरियार रोड से खरीदा था और उसे तस्करी कर प्रयागराज ले जा रहे थे।

पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद 29 वर्ष निवासी ग्राम मोचारा जिला कौशांबी यूपी और हेमलता कैवत्र्य 30 वर्ष निवासी कोटा बिलासपुर, हाल पता प्रयागराज उत्तरप्रदेश को पकड़ा है।

आरोपियों के कब्जे से जब्त सामान

पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 13.156 किलो गांजा, 2 नग मोबाइल और 6,77,800 रूपए नगदी जब्त की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 20वी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना गुढ़ियारी और आरपीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story