Raipur News: दारू के लिए साले की हत्या, शराब लाने जीजा ने दिया था 150 रूपए, भट्टी में अकेले ही पी गया...गुस्साए जीजा ने गमछा से गला घोंटकर ले ली जान...

Raipur News: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। उरला थाना क्षेत्र में जीजा ने शराब को लेकर हुए विवाद में अपने ही साले की हत्या कर दी। आरोपी जीजा ने मात्र 150 रूपए और दारू को लेकर हुए विवाद के बाद साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम गोपी सिंह बरिहा है। मृतक और आरोपी दोनों पालसीपानी कोमा खान के ईंट भट्टे में लेबर का काम करते थे।
जानिए कैसी हुई घटना
दरअसल, ये पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। 8 अप्रैल को आरोपी गोपी सिंह व मृतक घनश्याम दोनों सिल्तरा भट्टी शराब पीने गए थे। शराब पीने के बाद वापस आते समय आरोपी गोपी सिंह ने घनश्याम को शराब लाने के लिए पैसे दिए। घनश्याम शराब भट्टी पहुंचा और अकेले ही शराब पी गया।
इस बात को लेकर आरोपी आक्रोश में था। 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारून नदी गए थे। शराब की बात को लेकर दोनों का फिर से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गोपी ने घनश्याम को जोरदार धक्का दे दिया।
इस घटना में वो बेहोश होकर जमीन पर ही गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने अपने गमछे से गोपी के गले में लपेट कर जोरदार कश दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया था।
घटना वाले दिन जब नदी किनारे लाश ग्रामीणों ने देखी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। उरला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पूछताछ में पता चला कि मृतक घनश्याम अंतिम बार अपने जीजा गोपी सिंह के साथ देखा गया था। पुलिस ने गोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
पुलिस मामले में आरोपी गोपी सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
मृतक का नाम: घनश्याम यादव पिता नूनकरण यादव उम्र 30 साल ग्राम पल्सी पानी थाना कोमा खान
आरोपी का नाम: गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा पता मान सिंह उर्फ गंगाधर उम्र 45 साल निवासी पल्सी पानी थाना कोमाखान जिला महासमुंद
Tags
-
Home
-
Menu
