Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: CSEB की जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी, बिजली बिल वसुलने पहुंची थी टीम, दुकानदार ने दी जान से मारने की धमकी

CSEB Karmchari Se Badsaluki: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CSEB की महिला जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी (CSEB Karmchari Se Badsaluki) का मामला सामने आया है। यहां एक चाय दुकानदार ने बकाया बिजली बिल की राशि वसूलने के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: CSEB की जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी, बिजली बिल वसुलने पहुंची थी टीम, दुकानदार ने दी जान से मारने की धमकी
X

Raipur News

By Chitrsen Sahu

CSEB Karmchari Se Badsaluki: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CSEB की महिला जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ बदसलुकी (CSEB Karmchari Se Badsaluki) का मामला सामने आया है। यहां एक चाय दुकानदार ने बकाया बिजली बिल की राशि वसूलने के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CSEB की जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ बदसलुकी

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां बकाया बिजली बिल की राशि वसूलने गई CSEB की जूनियर इंजिनीयर और कर्मचारियों के साथ चाय दुकानदार ने बदसलुकी की है। दुकानदार ने न सिर्फ उनके साथ गाली गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला जूनियर इंजीनियर की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

कनेक्शन काटने के दौरान शासकीय कार्य में डाला बाधा

CSEB रावणभाठा जोन की महिला जूनियर इंजीनियर भावनी तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि संतोषी नगर रोड स्थित मंत्री जी की चाय दुकान के उपभोक्ता गोपाल तांडी के कनेक्शन का 4950 रूपए बकाया था, जिसकी वसूली करने वह कर्मचारियों के साथ पहुंची थी। इस दौरान उपभोक्ता ने भुगतान से मना कर दिया और जब कर्मचारी कनेक्शन काटने लगे, तो उपभोक्ता और उसके परिजनों ने शासकीय कार्य में बाधा डाला।

मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं आशीष नाम के युवक ने राजनीतिक दबाव दिखाते हुए उनके साथ गाली गलौज की। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। CSEB रावणभाठा जोन की महिला जूनियर इंजीनियर भावनी तिवारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story