Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: चार थानों में दो दर्जन अपराध, होली में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिस्टल ले कर घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, तभी पुलिस ने दबोचा

Raipur News: छत्तीसगढ़ में होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में किसी तरह की कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए पुलिस भी लगातार बदमाशों को पकड़कर उन्हें जेल भेज रही है।

Raipur News: चार थानों में दो दर्जन अपराध, होली में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिस्टल ले कर घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, तभी पुलिस ने दबोचा
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिस्टल लेकर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। उरला पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त कर लिया गया है। मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले रायपुर के चार थानों में दर्ज है।

दरअलस, पुलिस उपायुक्त नाॅर्थ जोन आईपीएस मयंक गुर्जर ने होली पर किसी तरह की अशांति न हो और उपद्रव करने वाले बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आज उरला क्षेत्र के बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्र के निर्माणाधीन काॅम्पलेक्स के पास हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर पिस्टल लेकर घूम रहा है। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने मौके पर पहुंचकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाश लेने पर उसके पास एक पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस ने आरोपी खिलाफ थाना उरला में धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

चार थानों में गंभीर अपराध दर्ज

आरोपी मोहम्मद आमीर के खिलाफ चार थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपी उरला थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ मौदहापारा, माना, खमतराई और उरला में हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा, समेत दो दर्जन अपराध दर्ज है। आरोपी जेल भी जा चुका है और उसके खिलाफ पूर्व में जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

पुलिस गिरफ्त में आये बदमाश का नाम मोहम्मद आमीर पिता अशरफ 25 वर्ष निवासी दुर्गा नगर बीरगांव उरला है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story