Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: कार के अंदर सिंथेटिक ड्रग्स लेते वीडियो वायरल, दो युवक तीसरे से कह रहे धीरे-धीरे, हाथ नहीं हिलाना, आराम से खींच...

Raipur News: छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां नशे के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं, युवकों का नशा करते आये दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक वीडिया सामने आया है...

Raipur News: कार के अंदर सिंथेटिक ड्रग्स लेते वीडियो वायरल, दो युवक तीसरे से कह रहे धीरे-धीरे, हाथ नहीं हिलाना, आराम से खींच...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। कार के अंदर बैठकर तीन युवकों का सिंथेटिक ड्रग्स लेते वीडियो सोशाल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक तीसरे युवक का हाथ पकड़कर उसे सिंथेटिक ड्रग्स दे रहे है। वीडियो को वहां मौजूद चौथे युवक ने शूट किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा हैं कि वीडियो रायपुर का है। फिलहाल किस जगह का है, ये बात अभी कंम्पर्म नहीं हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

वायरल वीडियो 1 मीनट से ज्यादा का है। वीडिया में एक कार के आंदर कुछ युवक बैठे है। कार किसी स्थान पर रूकी हुई है। कार सवार युवक कह सिंथेटिक ड्रग्स देने वाले युवका को कह रहे हैं कि धीरे धीरे खींचना, हाथ हिलाना नहीं, एकदम आराम से, रिलेक्स रहना, थोड़ा खींच। नीचे देखें वीडियो...

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वीडियो किस जगह का है और कार में सवार युवक कौन थे और उन्होंने ड्रग्स कहां से लाया था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। रायपुर पुलिस की टीम वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story