Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: कार शो रूम में लिफ्ट गिरी, कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया शोरूम प्रबंधन पर लापरवाही और केस दबाने का आरोप

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार शो रूम में बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब शो रूम का कर्मचारी लिफ्ट से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।

Raipur News: कार शो रूम में लिफ्ट गिरी, कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया शोरूम प्रबंधन पर लापरवाही और केस दबाने का आरोप
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित एमजी हेक्टर कार शोरूम की है। मृतक कार शो रूम में ही काम करता था। कर्मचारी जब लिफ्ट से नीचे उतर रहा था, तभी ये हादसा हुआ। घटना में मृतक के दोनो पैर टूट गये थे और सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

जानिए घटना

घटना 3 अगस्त की है। सरोना स्थित कार शोरूम एमजी हेक्टर में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान सेल्स कर्मचारी राज एस. राव लिफ्ट से नीचे उतर रहा था, तभी लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।

बताया जा रहा है कि लिफ्ट के नीचे राज एस. राव बुरी तरह से दब गया था। हादसे में दोनों पैर टूट गये थे और रीढ़ की हड्डी व सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

शो रूम प्रबंधन ने आनन-फानन में कर्मचारी को पहले कोटा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत गंभीर होने पर कर्मचारी को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में रिफर किया गया था। 20 दिनों तक चले उपचार के बाद आज सुबह कर्मचारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

प्रबंधन पर गंभीर आरोप

मृतक राज एस. राव के परिजनों ने कार शो रूम प्रबंधन पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। परिजनों ने मीडिया को बताया कि शो रूम प्रबंधन ने घटना की सूचना दिये ही घायल को पहले कोटा में भर्ती कराया, फिर हालत गंभीर होने पर उसे देवेंन्द्र नगर में रिफर किया गया। प्रबंधन की लापरवाही से उनके बेटे की जान चले गई। परिजनों ने शोरूम प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story