Raipur News: बेटे के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला, डेढ़ साल बाद DNA टेस्ट में पकड़ाये पिता-पुत्र... जानिए पूरी कहानी...
Raipur News: डेढ़ साल पहले पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों ने मारपीट के बाद महिला की हत्या कर दी थी, फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। महिला के नाखून में लगी चमड़ी के डीएनए टेस्ट के 22 महीने बाद दोनों हत्यारों को पकड़ा गया।
डेढ़ साल पहले हत्या
दरअसल, ये पूरा मामला 29 जनवरी 2024 थाना खमतराई क्षेत्र का है। मृतिका कान्ति साहू पति डोमार सिंह साहू उम्र 44 साल निवासी उरकुरा थाना खमतराई की जांच के दौरान मृतिका के शव का पीएम कराया गया। रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका के शरीर में 13 जगहों पर चोट के निशान मिले। मृतिका की मृत्यु गला दबाने और दम घुटने से होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 419/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में मृतिका के पति डोमार सिंह साहू एवं पुत्र धरम राज साहू सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की गई थी। मृतिका कान्ति साहू के दोनों हाथ के नाखून, बिसरा आदि का रासायनिक परीक्षण कराया गया।
पिता-पुत्र बार-बार बदल रहे थे अपना बयान
घटना के संबंध में मृतिका के पति डोमार सिंह साहू एवं पुत्र धरम राज साहू से पूछताछ करने पर दोनों बार-बार अपना बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे। संदेह के आधार पर डोमार सिंह साहू एवं धरम राज साहू का डीएनए सैंपल लिया गया।
डीएनए प्रोफाइल एक जैसे पाए गए
डीएनए जांच के दौरान दोनों आरोपी और मृतिका के नेल क्लीपिंग लेफ्ट हैंड फिंगर नेल एवं राईट हैंड फिंगर नेल से मिले आटोसोमल डीएनए प्रोफाइल एक जैसे पाए गए।
थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मृतिका के पति डोमार सिंह साहू व पुत्र धरम राज साहू को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा कान्ति साहू की हत्या को अंजाम देना स्वीकार किये।
घरेलू विवाद में हत्या
पूछताछ में आरोपियों द्वारा आपसी घरेलू विवाद को लेकर कान्ति साहू के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी में लटका दिए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. डोमार सिंह साहू पिता बिसौहा राम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी जागृति नगर उरकुरा थाना खमतराई रायपुर (छ.ग.)
02. धरम राज साहू पिता डोमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी जागृति नगर उरकुरा थाना खमतराई रायपुर (छ.ग.)
