Raipur News: 75 लाख नगदी जब्त, थैला भरकर नगदी एक्टिवा में ले जाते एक व्यक्ति पकड़ाया, देखें वीडियो
Raipur News: राजधानी रायपुर में 75 लाख की नगदी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। युवक एक्टिवा में नोटो से भरा थैला ले जाते पकड़ाया है। पुलिस एक्टिवा सवार युवक से पूछताछ कर रही है।

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने एक्टिवा में 75 लाख नगदी ले जाते एक युवक को पकड़ा है। युवक के कब्जे से नोटों से भरा थैला जब्त किया गया। युवक के पास इतनी बड़ी नगदी किसकी है? और युवक कहां ले जा रहा था, इसकों लेकर पूछताछ जारी है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुतबिक, होली के मद्देनजर चौक चैराहों पर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आजाद चौक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्टिवा सवार एक व्यक्ति संदिग्ध है, जो अपने साथ एक झोले में नगदी रखा हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हुई और समता काॅलोनी के एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन का इंतेजार किया जा रहा था।
थाले में 75 लाख नगदी
इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांग 04 एन जे 8956 को रूकवाया गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो एक्टिवा में एक थैला मिला, जिसकों खोलकर देखने पर उसमें बड़ी मात्रा में नगदी थी। रकम की गिनती करने पर 75 लाख नगदी की जानकारी मिली। वाहन सवार व्यक्ति से नगदी के संबंध में पूछताछ की गई और उससे दस्तावेज दिखाने को कहा गया, लेकिन युवक ने नगदी के संबंध में किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। साथ ही पुलिस पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति लगातार बयान बदल-बदलकर जवाब देता रहा।
आयकर विभाग कर रही मामले की जाँच
पुलिस ने नगदी के संबंध में आयकर विभाग को जानकारी दी। आयकर विभाग द्वारा वाहन सवार व्यक्ति से पूछताछ और आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
पकड़े गए युवक का नाम मिलन शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा 25 वर्ष है। मिलन शर्मा समता कालौनी खाटुश्याम मंदिर के पास आपोजिट गली थाना आजाद चौक का रहने वाला है। वहीँ, इस पूरे मामले मने अब आगे की जाँच कार्रवाई आयकर विभाग के द्वारा की जा रही है।
