Raipur Murder News: रायपुर मड़ई मेले में युवक का मर्डर, आरोपियों ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, पंच की हालत गंभीर
Yuvak Ki Chaku Markar Hatya: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो गांवों में हुई चाकूबाजी से सनसनी फैल गई है। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है और पंच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Yuvak Ki Chaku Markar Hatya: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा के दो ग्राम पंचायतों में मड़ई मेले के दौरान दो चाकूबाजी से सनसनी फैल गई है। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।
मेले-मड़ाई में हुई चाकूबाजी
जानकारी के मुताबिक, मृतक अजय यादव खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुरसूदा का रहने वाला था। 23 जनवरी की रात वह रणबौर मेला ग्राउंड में आयोजित मेले में घुम रहा था, तभी हथियार से लैस कुछ नाबालिगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव के पंच पर चाकू से हमला
इसी रात तिल्दा से लगे ग्राम पंचायत रायखेडा में भी चाकूबाजी हुई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रायखेडा में गोरेलाल बर्मन का नाइट प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसी दौरान चाकू लेकर पहुंचे आरोपियों ने गांव के पंच पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया।
दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद दोनों गांव के लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर खरोरा थाने पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों घटनाओंं को अंजाम देने वाले आरोपी नाबालिग है। ये चाकूबाजी क्यों हुई है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों मामलों की जांच शुरु कर दी है।
