Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Murder News: रायपुर में युवक का मर्डर, नशे में विवाद के बाद चाकू से गोद डाला, 24 घंटे के अंदर पकड़ाया आरोपी

Raipur Murder News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए युवक के हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Murder News: रायपुर में युवक का मर्डर, नशे में विवाद के बाद चाकू से गोद डाला, 24 घंटे के अंदर पकड़ाया आरोपी
X
By Chitrsen Sahu

Raipur Me Yuvak Ki Hatya: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को युवक की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है।

घायल हालत में मिला था युवक

बता दें कि यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी इलाके का है। 29 जनवरी को हाथीराम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पुलिस को एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था। पुलिस जब उस युवक को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंची, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरु की, तो मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (25) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए चौबे कॉलोनी में रहने वाले आरोपी लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू (21) को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ किया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

नशे में विवाद बना मौत का कारण

आरोपी ने बताया कि 29 जनवरी की शाम 4 बजे के आसपास हाथीराम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास दुर्गेश नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद उसने उसको चाकू मार दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। साथ ही उसके कब्जे से घटना में स्तेमाल होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story