Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, नगद और कार सहित 14.74 लाख का सामान जब्त

Raipur Crime News: रायपु पुलिस ने जुए के फड़ पर रेड मारकर 4 जुआरियों को पकड़ा है, जिनके पास से नगद और कार सहित 14 लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है।

Raipur Crime News
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुए के फड़ पर रेड मारकर 4 जुआरियों को पकड़ा है, जिनके पास से नगद और कार सहित 14 लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी सफलता

बता दें कि जिले में जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट लगातार मुखबिर की सूचना और पेट्रोलिंग कर जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जुआ खेलते 4 जुआरी पकड़ाए

दरअसल, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को 7 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पास कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना के बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 जुआरियों को पकड़ लिया। वहीं कुछ जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

नगद सहित 14.74 लाख का सामान जब्त

टीम ने जिन चार जुआरियों को पकड़ा है उन्होंने अपना नाम प्रतीक चंद्राकार, कौशल चंद्राकार, संजय चंद्राकार और राजेश चंद्राकार बताया। पकड़े गए ये सभी जुआरी तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रहने वाले है, जिनके कब्जे से 4200 नगद, 4 बाइक और 1 कार जब्त किया गया। नगद सहित जब्त सामान की कीमत 14 लाख 74 हजार 200 रुपए आंकी गई है।

Next Story