रायपुर में गाय के साथ अनाचार: वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने क्रूरता करने वाले को भेजा जेल

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 07 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार के मामले में होरी लाल सोनकर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने बीती रात गाय के साथ आपत्तिजनक कुकर्म किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 6 अप्रैल को FIR दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना पुलिस को 6 अप्रैल को शिकायत मिली कि भाठागांव में एक व्यक्ति की ओर से पशु के साथ क्रूरता और अनाचार किया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज किया और जांच शुरु की। पशु के साथ क्रूरता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
इसके बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनकर पारा में रहने वाले आरोपी होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26) को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौकसी के आरोप में तीन गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से गौकसी का मामला सामने आया था। 2 नवंबर 2025 को छपोरा गांव के एक घर से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया था। गाय के मालिक और गौ सेवकों की शिकायत पर आरोपी इंदल चंद लहरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
-
Home
-
Menu
