Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर में बदमाश का आतंक, हाथ में गंडासा लेकर लोगों को धमकाया, VIDEO हुआ वायरल

Raipur Crime News: रायपुर में बदमाश का आतंक देखने को मिला है। यहां बदमाश ने हाथ में गंडासा लेकर लोगों को धमकाया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।

Raipur Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Gandasa Lekar Dhamkaya: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने हाथों में गंडासा लेकर लोगों को डराया धमकाया था। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।



लोगों को धमकाते वीडियो वायरल

दरअसल, आजाद चौक थाना क्षेत्र में रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा से एक वीडियो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बदमाश अपने हाथ में गंडासा लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए नजर आया था। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेकर वेस्ट जोन पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने आरोपी को गिरफ्तार कप सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।



पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कार्रवाई के निर्देश के बाद आजाद चौक पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे खोज निकाला। इसके बाद पुलिस ने रामकुंड बगीचा पारा में रहने वाले आरोपी भावेश जंघेल उर्फ राहुल को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से गंडासा भी बरामद कर लिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story