Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर के कंकाली तालाब में मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Raipur Me Mili Lash: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कंकाली तालाब में एक युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Raipur News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Raipur Me Mili Lash: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कंकाली तालाब में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया , जब एक युवक की लाश कंकाली तालाब में तैरती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

कंकाली तालाब में घाट से टिकी मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश शनिवार सुबह कंकाली तालाब में घाट से टिकी हुई मिली। लोगों ने जब लाश को देखा, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है और घटना की जांच में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story