Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime: रायपुर का माफिया कुख्यात मुकेश बनिया गिरफ्तार... गांजा, देशी कट्टा, नशीली गोलियां जब्त... लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने लंबे समय से फरार कुख्यात मुकेश बनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने गांजा, नशीली गोलियां, कट्टा व कारतूस जब्त किया है।

Raipur Crime: रायपुर का माफिया कुख्यात मुकेश बनिया गिरफ्तार... गांजा, देशी कट्टा, नशीली गोलियां जब्त... लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश
X
By Sandeep Kumar

Raipur Crime: रायपुर। खुद को माफिया बताने वाले कुख्यात आरोपी मुकेश बनिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और कलीबाड़ी समेत शहर के कई क्षेत्रों में सूखे नशे के अवैध करोबार का साम्राज्य चलाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी फरारी के दौरान मप्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आड़िशा में ठिकाना बदलकर छुपा हुआ था। आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा, कारतूस और गांजा-नशीली गोलियां जब्त की गई है।

सूखे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी क्राइम व सायबर स्मृतिक राजनाला, डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त रणनीति में एक बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में कालीबाड़ी नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय सूखे नशे के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

नेटवर्क का सिरा 24 फरवरी की कार्रवाई से खुला, जब थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नेहरू नगर नरैय्या तालाब क्षेत्र में दो व्यक्ति अब्दुल जाफर, सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक हाइडआउट पर दबिश दी गई, जहां से लगभग 7 किलो 397 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

हाईटेक होकर गांजे का अवैध कारोबार

मौके से गांजा पैकिंग की प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे व मोशन सेंसर बरामद किए गए। हाइडआउट पुलिस कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस था। आरोपी अब्दुल जाफर के खिलाफ पूर्व में 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संगीन धाराएं शामिल है।

कुख्यात सरगना मुकेश बनिया

इसी तरह 25/26 फरवरी की देर रात सूचना के आधार पर क्राईम व थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने नरेश्वर मंदिर, नरैया तालाब क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान कुख्यात सरगना मुकेश बनिया व उसका भाई संजू पकड़ाया। तलाशी लेने पर आरोपी मुकेश बनिया और आरोपी संजू के कब्जे से लगभग 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, अल्प्राजोलम (2400 नग नशीली गोलियां) व मोबाइल जब्त किया गया।

31 से अधिक अपराध दर्ज

आपराधिक इतिहास की दृष्टि से भी दोनों आरोपी कुख्यात है। मुख्य आरोपी मुकेश बनिया के विरुद्ध अब तक 31 से अधिक अपराध दर्ज है, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडागर्दी, बलवा, मारपीट, अवैध शराब बिक्री व एनडीपीएस एक्ट के गंभीर अपराध शामिल है। आरोपी लंबे समय से फरार रहकर खुद को माफिया बताते हुए कालीबाड़ी नेहरू नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए था।

वहीं आरोपी संजू के विरुद्ध भी 15 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं चोरी जैसे मामले शामिल है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी), 21(बी) एनडीपीएस एक्ट व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश

आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों व सप्लाई चेन की जाँच पुलिस कर रही है। पूछताछ में अब तक और भी जानकारियां मिली हैं जिन पर कार्रवाई की जाएगी। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story