Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रात में छलकाए जाम, सुबह खून से लथपथ मिली लाश: सिर पर मिले चोट के निशान, राजधानी में हत्या की सनसनीखेज वारदात

Arang Me Mili Vyakti Ki Lash: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। उसके सिर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Raipur Crime News: रात में छलकाए जाम, सुबह खून से लथपथ मिली लाश: सिर पर मिले चोट के निशान, राजधानी में हत्या की सनसनीखेज वारदात
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Arang Me Mili Vyakti Ki Lash: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। उसके सिर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

खून से लथपथ हालत में मिली युवक की लाश

यह घटना मंदिरहसौद थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया है। साथ ही हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

रात में पी शराब, सुबह मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेश धीवर (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने शुक्रवार रात कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के साथ शराब पीने वाले भी फरार हो गए थे।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह जब युवक की खून ले लथपथ शव को देखा, तो उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर जी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story