Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: सैलून के अंदर महिला से दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाकर रखा...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सैलून के अंदर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur Crime News: सैलून के अंदर महिला से दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाकर रखा...
X
By Sandeep Kumar

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बंधक बनाकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। पीड़िता महिला छेड़छाड़ से बचने के लिए सैलून में छिपी थी। जहां सैलून के संचालक ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पूरी घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चैकी की है। पीड़ित शादीशुदा महिला मजदूरी का काम करती है। 30 जून को शिव घृतलहरे 39 वर्ष ने महिला को चावल चुनने के लिए अपने घर बुलाया था। इस दौरान महिला से शिव घृतलहरे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला ने किसी तरह से अपने आप को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और पास के सैलून मेंघुस गई। सैलून संचालक योगेश सेन 40 वर्ष को महिला ने खुद के साथ हुई आपबीती सुनाई।

इस दौरान महिला को अकेले देखकर सैलून संचालक की भी नीयत डोल गई। आरोपी ने दुकान का सटर बंद कर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने रातभर महिला को बंधक बनाकर दूकान के अंदर ही रखा। सुबह किसी को नहीं बताने की धमकी देकर महिला को छोड़ दिया।

पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। 1 जुलाई को पीड़िता पति के साथ सिलतरा चौकी पहुंची और इसकी शिकातय दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और अपराध दर्ज कर छेड़छाड़ करने वाले शिव धृतलहरे व दुष्कर्म करने वाले योगेश सेन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने घटना करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

वहीँ इस घटना के बाद पीड़ित महिला व उसका परिवार सदमे में है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस से की है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story