Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: सब्जी वाले ने महिला को लगाया 5.40 लाख का चूना: मुनाफा कमाने का दिया लालच, फिर उठवाने की दी थी धमकी

Sabji Wale Ne Ki Thagi: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक सब्जी वाले ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर लाखों रुपए का चूना (Sabji Wale Ne Ki Thagi) लगा दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Raipur Crime News: सब्जी वाले ने महिला को लगाया 5.40 लाख का चूना: मुनाफा कमाने का दिया लालच, फिर उठवाने की दी थी धमकी
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Sabji Wale Ne Ki Thagi: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक सब्जी वाले ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर लाखों रुपए का चूना (Sabji Wale Ne Ki Thagi) लगा दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की दी धमकी

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को सब्जी बेचने वाले ने लाखों रुपए का चुना लगा दिया। दरअसल, आरोपी ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर 5 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। वहीं पैसे वापस मांगने पर उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घर खाली कर फरार हो गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर में रहने वाली पीड़ित महिला पुष्पा नामदेव ने बताया कि 2024 में उसकी पहचान राजू बाघ से हुई थी, जो कि मोती नगर में सब्जी ठेला लगाने का काम करता है। उसने अपने आप को सहारा जन सेवा कल्यान समिति का संचालक बताते हुए उसे संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कमाने का लालच दिया था। महिला ने भी झांसे में आकर उसको 7 लाख रुपए दे दिए। शुरु में तो उसने कुछ रकम लौटाए पर बाद में वह घर खाली कर फरार हो गया।

शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वहीं पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे एग्रीमेंट कराकर 5 लाख 40 हजार रुपए लौटाने की बात कही थी। वहीं जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। इधर पुलिस ने भी मामले की शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story