Raipur Crime News: राजधानी में फिर मर्डर, नाबालिग को बेरहमी से मार डाला, शव के पास मिला चाकू...
Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग बालिका की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने चाकू से गोदकर लड़की की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने चाकू से शरीर पर कई वार किया, फिर चेहरे पर पत्थर पटक कर मार डाला। शव खेत में पड़ा मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची कल दोपहर से लापता थी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाये नहीं तो उनके द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
राजधानी रायपुर में इन दिनों लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन हो रही हत्या की वारदतों से लोग दहशत में है। डीडी नगर में सूटकेस कांड और कबीर नगर में नशे के बाद चलती कार से युवक को ढकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब खरोरा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
खरोरा में 16 वर्षीय बालिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची के शव के पास चाकू, पत्थर और चप्पल मिले है। पुलिस आशंका जता रही है कि बीती रात को ही बच्ची की हत्या की गई। आरोपी ने पहले चाकू गोदा, फिर उसके चेहरे पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि बच्ची 26 जून की दोपहर 1 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। गुरूवार को परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बालिका का कुछ पता नहीं चला। आज सुबह उसकी लाश खेत में मिली। इस हत्याकांड के बाद खरोरा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोग जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा की मांग कर रहे है।
फिलहाल मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इसकी जांच में जुट गई है। इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के मन में सवाल है कि नाबालिग बच्ची की हत्या इतनी बेरहमी से आखिर किसने और क्यों की।
