Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ाया गांजा तस्कर, लाखों का गांजा बरामद, प्रयागराज ले जाने की थी तैयारी

Raipur Railway Station Me Pakdaya Ganja Taskar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

Raipur Crime News: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ाया गांजा तस्कर, लाखों का गांजा बरामद, प्रयागराज ले जाने की थी तैयारी
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Raipur Railway Station Me Pakdaya Ganja Taskar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग ने रेलवे स्टेशन से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

4 लाख 10 हजार रुपए का गांजा बरामद

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सोमवार रात लगभग 10 बजे के आसपास ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने एक तस्कर को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास पकड़ा, जिसके पास से दो बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 8 बंडल गांजा बरामद किए गए। 8 बंडल में लगभग 16 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई।

ट्रेन से प्रयागराज जाने की तैयारी में था तस्कर

पकड़े गए आरोपी का नाम मिथुन दिग्गल है, जो कि ओडिसा में कंधमाल जिले के परमपंगा गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह 8 किलो गांजा को बैग में भरकर बस में ओडिसा से रायपुर लेकर आया था। इसके बाद वह ट्रेन से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाने की तैयारी में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी

बता दें राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने ओडिसा के एक गांजा तस्कर को रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास से पकड़ा है। जिसके बैग से 8 बंडल गांजा बरामद किया गया। 8 बंडल में लगभग 16 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story