Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर में 7.55 लाख का गांजा पकड़ाया, ओडिशा से लाए थे, राजधानी में कार में बैठकर कर रहे थे ग्राहक की तलाश

Raipur Me Pakdaya Ganja: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7.55 लाख गांजा पकड़ा गया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आए थे और राजधानी में कार में बैठकर ग्राहक की तलाश कर रहे थे ।

Raipur Crime News
X

फोटो सोर्स- npg.news

By Chitrsen Sahu

Raipur Me Pakdaya Ganja: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दूसरे राज्य के एक आरोपी को पकड़ा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है। यह पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि जिला रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ End To End जांच के साथ वित्तीय जांच की भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

जानकारी के मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को 7 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कुष्टरोग अस्पताल के पास कार में कुछ लोग बैठे हैं, जो कि गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और कार सवार एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

रायपुर-UP में थी गांजा खपाने की तैयारी

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हिमांशु केशरवानी बताया, जो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। वह ओडिशा के कालाहांडी से गांजा लाकर रायपुर और उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है।

गांजा सहित 7.55 लाख का सामान जब्त

इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार और दो मोबाइल बरामद किया है। इस तरह गांजा सहित जब्त सामान की कीमत 7 लाख 55 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं आरोपी के दो साथी फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story