Raipur Crime News: रायपुर में चाकूबाजों का जुलूस, मामूली बात पर मोबाइल दुकान संचालक को मारे थे चाकू, पुलिस ने सिखाया सबक

Raipur Crime News: रायपुर में चाकूबाजों का जुलूस, मामूली बात पर मोबाइल दुकान संचालक को मारे थे चाकू, पुलिस ने सिखाया सबक
X
Raipur Crime News: रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में मामूली बात पर मोबाइल दुकान के संचालक को चाकू मारने वाले दो आरोपियों का जुलूस निकाला गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया गया है...

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्यामनगर क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। आरोपियों ने मामूली बात पर मोबाइल दुकान के संचालक को चाकू मारा था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस की टीम ने धर-दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी न्यू राजेंन्द्र नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

जानिए पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। पीड़ित मोबाइल शाॅप संचालक गोविंद निचलानी अपनी परिचित युवती के साथ अलग अलग गाड़ी में सवार होकर कटोरा तालाब जा रहे थे। 8 अप्रैल को श्याम नगर स्थित इंदिरा चौक के पास शाम 7ः35 बजे पहुंचे थे। सामने से स्कूटी सवार दो लड़के गलत तरीके से वाहन चलाते हुए आए और गाली-गलौज करते हुए निकले। इसी दौरान गोविंद रोचलानी ने गाली क्यों दे रहे हो कहा और वहां से चला गया।

गोविंद जैसे ही श्याम नगर के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो फिर से दोनों आरोपी वहां पहुंचे और रास्ता रोकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल गोविंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस को की। घटना को डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता व डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अनुज सिंह पिता आशुतोष सिंह 18 वर्ष न्यू राजेेंद्र नगर, दूसरा आरोपी का नाम नवीन पैकरा पिता ओम प्रकाश सिंह 20 वर्ष निवासी न्यू राजेंद्र नगर है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग एक्टिवा वाहन, 2 नग मोबाइल फोन व 1 नग चाकू जब्त किया गया।


Tags

Next Story