Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: राजधानी में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...सोने की चेन सहित 2.50 लाख का सामान बरामद, एक की तलाश जारी

Chaku Ki Nok Par Lut Pat: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को चाकू की नोक पर लूटपाट (Chaku Ki Nok Par Lut Pat) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 2 आरोंपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट की सोने की चेन बरामद की गई है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Raipur Crime News: राजधानी में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...सोने की चेन सहित 2.50 लाख का सामान बरामद, एक की तलाश जारी
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Chaku Ki Nok Par Lut Pat: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को चाकू की नोक पर लूटपाट (Chaku Ki Nok Par Lut Pat) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 2 आरोंपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट की सोने की चेन बरामद की गई है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां बाइक सवार दो लूटेरों ने राम मंदिर के सामने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी चाकू की नोक पर सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद उस चेन को बेचने के लिए अपनी जान-पहचान की एक महिला को दे दिया था। ऐसे में पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राम मंदिर के सामने की थी लूटपाट

निधिस राव ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 27 अक्टूबर को अपने दोस्त के साथ VIP रोड पर स्थित राम मंदिर गया था, मंदिर में दर्शन करने के बाद जब दोनों बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और उनसे गाली-गलौज करते हुए चाकू मारने की धमकी देकर उसके गले से सोने की चेन लूट लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।

2.50 लाख का सामान बरामद

इसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की मदद ली और सीसीटीवी खंगातले हुए तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रहने वाले हसमुख महानंद को पकड़ लिया। वहीं उसने बताया कि लूट की चेन को जान पहचान की एक महिला को बेचने के लिए दिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने कौशल्या माहेश्वरी को भी पकड़ लिया। जिनके कब्जे से लूट की सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल होने वाले बाइक को बरामद कर लिया जिनकी कीमत 2 लाख 50 हजार रूपए हैं। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story