Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: सेंट्रल जेल में हत्याकांड के आरोपियों और मुख्य गवाह के बीच झड़प, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री बोले...मामूली घटना को तूल दिया जा रहा

Raipur Central Jail Me Chakubaji: रायपुर के यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों और मुख्य गवाह कुशल तोलानी के बीच पिछले हफ्ते जेल में मारपीट हो गई। बताते हैं, जेल में आमना-सामना होने पर आरोपियों ने तोलानी पर हमला कर दिया। इसके बाद घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। मगर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने गैंगवार की घटना को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हफ्ता भर पुरानी घटना को तूल दिया जा रहा। तोलानी छह दिन पहले जेल से रिहा हो चुका है।

Raipur Crime News: सेंट्रल जेल में हत्याकांड के आरोपियों और मुख्य गवाह के बीच झड़प, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री बोले...मामूली घटना को तूल दिया जा रहा
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Raipur Central Jail Me Chakubaji: रायपुर। यश शर्मा हत्याकांड का मुख्य गवाह कुशाल तोलानी को हफ्ता भर पहले रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्तार किया था। जेल में हत्याकांड के चार मुख्य आरोपियों से उसका आमना-सामना हो गया। बताते हैं, गवाही क्यों दिया, इसको लेकर हत्या के आरोपियों ने तोलानी की पिटाई कर दी। इस दौरान तोलानी के गले पर चोट आई।

इस घटना के हफ्ता भर बाद आज सोशल मीडिया में जेल में गैंगवार और तोलानी को अस्पताल में भर्ती कराने की खबरें वायरल हुई। इसमें कुशाल तोलानी को गंभीर रुप से जख्मी बताया गया।

जबकि, वास्तविकता कुछ और सामने आया। कुशाल कैदी पिछले शनिवार को ही जेल से रिहा हो गया। सूत्रों का कहना है कि कैदियों के साथ आपसी झड़प में उसके गले में चोट आई थी, मगर जख्म इतना गहरा नहीं कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़े। जेल प्रबंधन का कहना है कि प्रतिबंधात्मक धारा का आरोपी घटना झड़प की घटना के अगले रोज ही जेल से रिहा हो गया था।

जेल अधीक्षक बोले...मामूली घटना

रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने गैंगवार की बात को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार को कुशाल तोलानी के साथ कुछ कैदियों की झड़प हुई थी। अगले दिन वह जेल से रिहा हो गया था। उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराने की खबर भी गलत है। जेल प्रबंधन ने उसे न अस्पताल में भर्ती कराया और न ही कोई ऐसा जख्म था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

सेंट्रल जेल में गैंगवार

बता दें कि सेंट्रल जेल के अंदर से मारपीट जैसे वारदात लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर हमला कर दिया, जिसके चलते कुशाल को चोट लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं के तहत एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान NDPS एक्ट के तहत सजा काट रहे एक आरोपी ने कुशाल पर हमला कर दिया। इस हमले से जेल परिसर में हड़कंप मच गया और गंभीर रूप से घायल कुशाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यश शर्मा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि 13 अक्टूबर 2024 को यश शर्मा के हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। चार आरोपी उसे पार्टी के बहाने ले गए थे। इसके बाद उसे बंधक बना लिया था और उसके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तीन महीने की इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

आरोपियों ने साजिश के तहत कराया हमला

इधर कुशाल तोलानी पर सेंट्रल जेल के अंदर हमले के बाद उनके परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story