Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: महिला से 1.30 लाख की ठगी: गहने चमकाने के बजाए कर दिया पार, इस तरह लगाया चूना

Sona Chamkane Ke Nam Par Thagi: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने महिला से लाखों रुपए की ठगी (Sona Chamkane Ke Nam Par Thagi) की है। आरोपी सोना चमकाने के बजाए उसे लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Raipur Crime News: महिला से 1.30 लाख की ठगी: गहने चमकाने के बजाए कर दिया पार, इस तरह लगाया चूना
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Sona Chamkane Ke Nam Par Thagi: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने महिला से लाखों रुपए की ठगी (Sona Chamkane Ke Nam Par Thagi) की है। आरोपी सोना चमकाने के बजाए उसे लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

सोना चमकाने की लालच में गई चुड़ियां

यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। सोना चमकाने की लालच में आकर एक महिला अपने सोने की चुड़ियां गवां बैठी, जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए के आसपास थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला से उसके सोने की चार चुड़िया फतरवाए और उसे हल्दी और केमिकल के साथ कुकर में डालकर गर्म करने को कहा। महिला जैसी ही कुकर का ढक्कन लेने अंदर गई, उतने में ही वह सोने की चुड़िया लेकर गायब हो गया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

ठगी की शिकार हुई महिला स्नेहलता दुबे के भतीजे सूरज शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि 17 नवंबर को दोपहर में जब उसकी मौसी आंगन में बैठी थी, तभी आरोपी वहां आ पहुंचा और नए केमिकल से सोना चमकाने का लालच दिया। इसके लिए आरोपी ने महिला से कुकर मंगवाया, जिसमें पानी डालकर हल्दी और केमिकल के साथ उसके सोने की चार चुड़ियों को डालकर गर्म करने को कहा।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महिला जैसे ही कुकर का ढक्कन लेने अंदर गई, उतने में आरोपी ने गहने पार कर लिए। इसके बाद महिला ने बिना देखे कुकर का ढक्कन बंद कर दिए और कुछ देर बाद खोलने पर उसके अंदर रखे सोने की चुड़िया गायब मिले। तब तक आरोपी भी मौके से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सोने की जो चुड़िया लेकर फरार हुआ है उसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए के आसपास है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story