Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश

Doda Ke Sath Aropi Giraftar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डोडा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार (Doda Ke Sath Aropi Giraftar) किया है, जो डोडा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे भारी मात्रा में डोडा पकड़ा है।

Raipur Crime News: नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Doda Ke Sath Aropi Giraftar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डोडा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार (Doda Ke Sath Aropi Giraftar) किया है, जो डोडा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे भारी मात्रा में डोडा पकड़ा है।

पुलिस ने डोडा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बता दें कि राजधानी रायपुर में IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने डोडा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम डोडा किया बरामद

दरअसल, खमतराई थाना पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक खमतराई बाजार के पास खड़ा है, जिसके पास डोडा है और वह उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और श्रवण बिसनोई को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम डोडा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5000 रुपए बताया जा रहा है।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्रवण बिसनोई राजस्थान में जोधपुर जिले के जालेली फौजदारी गांव का रहने वाला है। वह हाल ही में ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाटा में रह रहा था। वह खमतराई बाजार के पास डोडा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। साथ ही उसके कब्जे से 200 ग्राम डोडा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5000 रुपए है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story