Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: थाना परिसर से दो आरोपी फरार: हेरोइन सहित 23 लाख के सामान के साथ हुए थे गिरफ्तार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thane Se Do Aaropi Farar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हेरोइन तस्करी के दो आरोपी थाना परिसर से फरार (Thane Se Do Aaropi Farar) हो गए हैं, जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Raipur Crime News: थाना परिसर से दो आरोपी फरार: हेरोइन सहित 23 लाख के सामान के साथ हुए थे गिरफ्तार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
X

Raipur Crime News

By Chitrsen Sahu

Thane Se Do Aaropi Farar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हेरोइन तस्करी के दो आरोपी थाना परिसर से फरार (Thane Se Do Aaropi Farar) हो गए हैं, जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना परिसर में मचा हड़कंप

यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संवेदना कक्ष से दो आरोपी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कल ही दोनों आरोपी को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था और उन्हें थाना के संवेदना कक्ष में रखा गया था, जहां से दोनों फरार हो गए। वहीं अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कल हेरोइन बेचते हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस को 5 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास एक काले रंग की कार खड़ी है, जिसके अंदर कुछ युवक बैठे हैं और हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर खिलावन साहू, गुरप्रीत सिंह, आयुष दुबे और मृत्युंजय दुबे को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 2 लाख 60 हजार रूपए का 26.22 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया था। इसके अलावा एक कार और 7 मोबाइल भी बरामद की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने 23 लाख का सामान बरामद किया गया था।

दोनों आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाई थी। वहीं 6 दिसंबर की सुबह खिलावन साहू और गुरप्रीत सिंह थाने परिसर में बने संवेदना कक्ष से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story