Raipur Crime News: हवाला के नाम पर 35 लाख की ठगी, नोट का गलत सिरियल नंबर देकर ऐसे बनाया शिकार

Raipur Crime News: रायपुर। रायपुर में हवाला के नाम पर करोबारी के कर्मचारी से 35 लाख की ठगी कर ली गई। मुंबई के बहिंदर ईस्ट निवासी करण शर्मा अपने सेठ के कहने पर हवाला का पैसा लेने रायपुर पहुंचा था। 9 अप्रैल को मुंबई निवासी सेठ ने फोन किया और कहा कि एक नंबर भेज रहा हूं उसे फोन कर उससे पैसे ले लेना।
11 को पीड़ित कर्मचारी ने नंबर पर फोन किया और उससे हवाला के 35 लाख लिया। इसके बाद फिर से उसने अपने सेठ को फोन किया, तब सेठ ने कहा कि अब 35 लाख रूपए को एक अन्य
रकम मिलने के बाद युवक ने अपने सेठ को फिर से फोन किया और पैसे मिलाने की जानकारी दिया, जुसके बाद उसे आगे दूसरी पार्टी को रुपये देने को कहा गया।
इसके बाद ठग दो रुपये के नोट का सीरियल नंबर भेजा और युवक को वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर और करेंसी टावर के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने वही सीरियल नंबर दिखाकर युवक से 35 लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। बाद में जब युवक ने नोट की फोटो अपने सेठ को भेजी, तो सीरियल नंबर गलत पाया गया और ठगी का पता चला। जिसके बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
नीचे पढ़ें शिकायत की कॉपी
''धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज करने के सबंध मे। महोदय, निवेदन है कि मै करण शर्मा पिता सोहन लाल शर्मा उम्र 20 वर्ष पता मुंबई बहिन्दर ईस्ट काशी विश्वनाथ मंदिर के पास रहता हूं। कान्नाराम के प्लाईवुड के दुकान मुंबई मे काम करता हूं कि दिनांक 09-04-2026 को मेरे सेठ कनक राम ने मुझे पार्टी से हवाला का पेमेंट लेने के लिये रायपुर भेजा था जो दिनांक 11-04-2026 को मेरे सेठ का फोन आया और बताये कि मो0नंबर 8959978875 से फोन पर बात कर लो वो तुम्हें दुकान का 35 लाख रूपये देगा तब मैं अपने दुकान के मो0 नंबर 8343024375 से फोन कर बात किया जो मुझे व्हाटसअप में लोकेशन देकर कोरम काम्पलेक्स तेलीबांधा बुलाया मैने अपने पास रखे 20 रूपये का नोट सीरियल नंबर 131287 को दिखाने पर उसके पास मोबाइल में मेरे सेठ के द्वारा दिये गये सीरियल नंबर का मिलान होने पर मेरे दुकान के 35 लाख रूपये मुझे दे दिया, जिसके बाद पेमेंट लेकर अपने सेठ को बताने पर उन्होने मुझे 35 लाख रूपये मो0 नंबर 7879270047 धारक को कॉल कर देने को बताया जिसके बाद मोबाइल नंबर 7879270047 के धारक को कॉल किया तो उसने मेरा लोकेशन मांगा तब मैने अपना लोकेशन दिया जो लोकेशन राम मंदिर तेलीबांधा वीआईपी रोड रायपुर का था मोबाइल नंबर धारक 7879270047 ने मेरे मोबाइल पर सीरियल नंबर 338477130 व्हाट्सअप पर भेजा मोबाइल नंबर 7879270047 के बताये लोकेशन पर पहुंचने के बाद कॉल किया तो उसने बोला कि एक आदमी भेज रहा हूं जिसका मोबाइल नंबर 9121195641 है जिस पर कॉल कर लो कॉल करने पर मुझे करेंसी टॉवर तेलीबांधा के पास बुलाया और मुझे दो रूपये का नोट दिखाया जिसका सीरियल नंबर 338477130 था जो दूसरे सेठ के द्वारा व्हाट्सअप में भेजा गया दो रूपये के नोट का था जिसका सीरियल नंबर 338477130 है। तब मैने अपने पास बैग में रखे 35 लाख रुपये दे दिया और उसके दिखाये हुए नोट को अपने सेठ के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप में फोटो खीचकर भेजा तो मेरे सेठ ने फोन करके बताया कि मेरे पास जो सीरियल नंबर आया है वो 178224228 है जो तुम्हारे नंबर से अलग है उसको पैसा नही देना है तब मै देखा कि वो लोग पैसा लेकर जा चुके है तब मुझे और मेरे सेठ को ठगी का अहसास हुआ। मो.नंबर 9121195641 के धारक के द्वारा दुकानदार को देने के लिये रखे नगदी रकम 35 लाख रूपये को विश्वास में लेकर योजनाबद्ध तरीके से धोखाधडी किया है। अतः उक्त मो0 नंबर 9121195641 के धारक केधोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करे।''

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
