Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime: ड्यूटी जा रहे जवान से लूटपाट, तीन आरोपियों ने चाकू दिखाकर स्कूटी लूट ले गये...

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जवान को चाकू दिखाकर लूट की घटना हो गई। आरोपियों ने जवान की स्कूटी लूटकर ले गये।

Raipur Crime: ड्यूटी जा रहे जवान से लूटपाट, तीन आरोपियों ने चाकू दिखाकर स्कूटी लूट ले गये...
X
By Sandeep Kumar

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में जवान की स्कूटी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफतार किया है। आरोपियों ने ड्यूटी जा रहे जवान का रास्ता रोकर चाकू दिखाकर स्कूटी लूटकर ले गये थे। जवान की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता जी शांता ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शारदा विहार कालोनी में रहता है तथा सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर कार्य करता है। 29 अगस्त को सुबह 3.45 बजे ड्यूटी जाने के लियें अपनी स्कूटी एक्टिवा सीजी/04/एमसी/7059 से जा रहा था। करीब 4 बजे व्हीआईपी रेस्टोरेंट के आगे पहुचा था। उसी दौरान उसके पीछे आ रहे तीन लड़के जो अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। जवान के दोपहिया वाहन के सामने बदमाशों ने अपनी दोपहिया वाहन को रोककर अपने पास रखे चाकू को दिखाते हुए धमकाने लगे।

पीड़ित द्वारा विरोध करने पर उन्होने प्रार्थी को नीचे गीरा दिया और प्रार्थी की दोपहिया को लूट कर भाग गये। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की गई। घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहनो की भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित किया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त माना निवासी विशाल ताण्डी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी विशाल ताण्डी द्वारा अपने अन्य 2 साथी गुलशन कुमार मन्नाडे तथा यू. गोविन्द के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग चाकू जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. यू. गोविन्द पिता यू. पोलाईय्या उम्र 25 साल निवासी टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर।

02. गुलशन कुमार मन्नाड़े पिता सागर चंद मन्नाड़े उम्र 25 साल साकिन टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर।

03. विशाल तांडी पिता राजू तांडी उम्र 24 साल निवासी माना कैम्प 18 ब्लॉक वार्ड क्रमांक 15 थाना माना रायपुर।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story