Raigarh News: पुलिस ने जुआ पर नहीं की कार्रवाई, SSP का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी हटाए गए...
Raigarh News: रायगढ़ जिले में जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले चैकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जुआ पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी की गाज गिरी है। जिले के कप्ताने ने लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। एसएसपी ने सख्त संदेश जारी कर कहा कि जुआ सट्टा पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 11 मार्च को चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी, लेकिन चौकी प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस सूचना पर एसएसपी शशि मोहन ने चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली। मामले को लेकर उनके द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की और जुआ खेल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने रेड कार्रवाई कर मौके से 4 जुआरियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और 10600 नगदी जब्त की। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही जुआ खेलने की शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी, बीट के प्रधान आारक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन ने थाना पूंजीपथरा में पदस्थ एसआई जिय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी शशि मोहन ने सख्त संदेश जारी कर कहा कि अगर क्षेत्र में जुआ, सटटा और अवैध शराब होना पाया गया तो संबंधित प्रभारी की जवाबदेही होगी। मामले में शिकायत मिली तो उनके प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन अंकुश के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
नीचे देखें आदेश...
