Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: 3 हजार के लिए हत्या, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 3000 हजार को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव को मृतक के घर के पास ही छोड़कर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Raigarh News: 3 हजार के लिए हत्या, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने 3000 हजार को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, 2 मार्च को खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने युवक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार चौहान पिता प्यारेलाल चौहान निवासी परासकोल के रूप में की गई।

मौके से पुलिस ने चाकू भी जब्त किया था। पुलिस ने मृतक के बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि 1 मार्च की रात घर से कुछ ही दूरी सड़क पर हल्ला-गुल्ला की आवाज आ रही थी, लेकिन महिला ने ध्यान नहीं दिया। 2 मार्च की सुबह खेत में उसके भाई का शव मिला।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जनकारी मिली कि मृतक ओर ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने इस जानकारी के बाद संदेही राहुल यादव को पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो माह पूर्व उसने नौकरी लगाने के नाम पर मृतक को 3000 दिए थे, लेकिन नौकरी नहीं मिली। आरोपी ने रूपए वापस मांगे तो मृतक विवाद करने लगता था। घटना वाले दिन 1 मार्च को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और राहुल यादव ने अनिल कुमार चौहान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story