Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...नदी के किनारे इस हालत में मिली लाश, ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रह गई दंग

Mahila Ki Sandigdh Paristhitiyon Me Maut: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Mahila Ki Sandigdh Paristhitiyon Me Maut) हो गई है। उसकी लाश सड़ी-गड़ी हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

Raigarh News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...नदी के किनारे इस हालत में मिली लाश, ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रह गई दंग
X

Raigarh News

By Chitrsen Sahu

Mahila Ki Sandigdh Paristhitiyon Me Maut: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Mahila Ki Sandigdh Paristhitiyon Me Maut) हो गई है। उसकी लाश सड़ी-गड़ी हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का शव 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। ये हत्या है या फिर आत्महत्या इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

पोरडा गांव की रहने वाली थी युवती

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रामप्यारी सारथी (45) के रूप में की गई है, जो कि पोरडा गांव की रहने वाली थी। शनिवार का उसका शव कुरकुट नदी के किनारे पड़ी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला की लाश 4 से 5 दिन पुरानी है, जिसके कारण लाश पूरी तरह से सड़-गल गई है और उससे दुर्गंध आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या। वहीं पुलिस ने अपने स्तर से भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story