Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाला 'इंस्टाग्राम फ्रेंड' गिरफ्तार, अश्लील मैसेज और कॉल कर करता था परेशान

Raigarh News: इंस्टाग्राम पर जान पहचान का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले भी आरोपी ने महिला को अश्लील मैसेज और काॅल कर परेशान किया था।

Raigarh News:  घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाला इंस्टाग्राम फ्रेंड गिरफ्तार, अश्लील मैसेज और कॉल कर करता था परेशान
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान शुभम यादव पिता संतोष कुमार यादव 27 वर्ष जिला सक्ती के रूप में हुई है।

जानिए पूरी घटना

जानकारी के अनुसार पीड़िता (29 वर्ष) ने 7 मार्च को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब तीन वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शुभम यादव से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। कुछ समय बाद आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज किए जाने के कारण पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार पीड़िता और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर बात करने के लिए परेशान करता रहा।

सूने घर का फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम

रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेने स्कूल गया था और वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर बाहर निकलने पर देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस आया था। पीड़िता द्वारा उसे डांटकर बाहर जाने को कहा गया तो आरोपी ने गंदी नीयत से धक्का देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करते हुए पीड़िता ने शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और वहां से फरार हो गया।

घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 331(1), 74, 75(1), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। अपराध करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में पीड़िताएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, पुलिस त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”

छेड़खानी या किसी प्रकार की सहायता के लिए डॉयल 112 या हेलो सिस्टर महिला टीम के नंबर 94792-70533 पर कॉल करें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story