Raigarh News: दूल्हे की दर्दनाक मौत, अपनी ही शादी में लगाए गए टेंट का सामान छोड़ने जाते वक्त पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान...

Raigarh News:  दूल्हे की दर्दनाक मौत, अपनी ही शादी में लगाए गए टेंट का सामान छोड़ने जाते वक्त पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान...
X
Raigarh News: छत्तीसगढ़ में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंट में मौत हो गई। शादी की खुशियों के बीच परिवार मे मातम पसरा हुआ है। नई दुल्हन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी हुए सिर्फ दो ही दिन हुए थे, इसी बीच दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी शादी में लगाए गए टेंट को छोड़ने के लिए जा रहा था, इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांगन सिदार 35 वर्ष के रूप में की गई। वहीँ इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद हादसे की ही चर्चा कर रहे है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक घटना कापू थाना क्षेत्र की है। ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी देवांगन सिदार की बाराज 8 अप्रैल को जशपुर गई थी। बरात लेकर आने के बाद 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन था। शादी के दो दिन बाद 10 अप्रैल को देवांगन सिदार अपने तीन दोस्तों के साथ चाचा संजय सिदार के ट्रैक्टर में टेंट का सामान लोड कर उसे छोड़ने के लिए निकला था।

इसी बीच सतीपारा के पास जैसे ही पहुंचे ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे देवांगन सिदार दब गया। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद नीचे दबे देवांगन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का, द्वारिका सिदार घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। सीमोन एक्का की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका उपचार पत्थलगांव के अस्पताल में चल रहा है।

मृतक देवांगन सिदार ठाकुरपारा का रहने वाला था और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर था। मृतक की शादी 5 अप्रैल को शुरू हुई थी। 8 अप्रैल को जशपुर बारात गई थी और 9 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी थी। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

वहीं, इस घटना के बाद शादी की खुशियों के बीच मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Tags

Next Story