Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बाॅय को बेदम पीटा, पुलिस ने आरोपी रिहान खान को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Raigarh News: छत्तीसगढ़ मेूं गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बाॅय की एक बदमाश ने बेदम पीटाई कर दी। आरोपी ने हाथ-मुक्के से जमकर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raigarh News: गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बाॅय को बेदम पीटा, पुलिस ने आरोपी रिहान खान को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गैस ऑफिस में घुसकर बदमाश ने डिलीवरी बाॅय की बेदम पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम रिहान खान पिता रईस खान 23 वर्ष है।

जानिए क्या था पूरा मामला

पीड़ित राजा अग्रवाल ने थाना चक्रधरनगर में दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को वह अपने ऑटो से प्रियदर्शनी एचपी गैस दफतर दुर्गा मंदिर के सामने गैस की होम डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास मोटरसाइकिल चालक से साइड देने की बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। इसके बाद वो अपने काम पर निकाल गया।

इसी बीच आरोपी युवक राजा अग्रवाल का पीछा करते हुए उसके ऑफिस आ पहुंचा और अंदर घुसकर गाली-गलौज करते हुए राजा अग्रवाल की हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। मारपीट होता देख गैस ऑफिस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर आरोपी को बाहर भेजा। इसी दौरान आरोपी धमकाते हुए कहने लगा कि 'मेरे खिलाफ शिकायत कर दो मेरा नाम रिहान खान है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा।''

पीड़ित राजा अग्रवाल मारपीट की घटना से डर गया था, जिसे ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने तत्काल थाने में शिकायत करने की सलाह दी। पीड़ित ने चक्रधरनगर थाने में अपराध दर्ज कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रिहान खान निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटे अतरमुड़ा को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 296, 115, 333, बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने गैस ऑफिस में घुसकर मारपीट करने की बात कबूल की है।

एसएसपी शशि मोहन ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट या गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नीचे देखें वीडियो...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story