Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: डराया, धमकाया और दोस्त के घर किया दुष्कर्म, 20 अपराधों के बाद अब नाबालिग से दुराचार, बदमाश विशाल ठाकुर गिरफ्तार

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 16 साल की नाबालिग को डरा, धमका कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटन को अंजाम दिया था।

Raigarh News: डराया, धमकाया और दोस्त के घर किया दुष्कर्म, 20 अपराधों के बाद अब नाबालिग से दुराचार, बदमाश विशाल ठाकुर गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले बालिका का अपहरण किया, फिर अपने दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बदमाश ने धमकी दी कि अगर वो किसी को इसकी शिकायत करेगी तो उसके साथ अच्छा नहीं होगा।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। 16 वर्षीय बालिका की शिकायत के मुताबिक, 5 मार्च की शाम वो अपने परिचित के घर गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल ठाकुर उर्फ बाबू से हुई। इसके बाद वो अपने घर आ गई थी। उसी दिन आरोपी विशाल ठाकुर भी बालिका के काॅलोनी पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने दोस्त के घर ले गया, जहां पर डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी

घटना के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया।

20 से अधिक आपराधिक प्रकरण

आरोपी विशाल सिंह ठाकुर के खिलाफ थाना कोतवाली में 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, बलवा आम्र्स एक्ट, चोरी और मारपीट समेत कई गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 6 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही 2023 में एक वर्ष के लिए जिला बदर भी किया जा चुका है।

घटना को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुंडा निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी है कि उनके खिलाफ कोई भी शिकायत थाने पहुंची तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story