Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: चोरी-बैंक लूट का खुलासा, एक ही गैंग ने दिया वारदात को अंजाम, 60 मोबाइल समेत 26 लाख का सामान जब्त

Raigarh News: पुलिस ने चोरी-बैंक लूट मामले में एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 लाख का माल जब्त किया गया है। साथ ही आधा दर्जन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Raigarh News: चोरी-बैंक लूट का खुलासा, एक ही गैंग ने दिया वारदात को अंजाम, 60 मोबाइल समेत 26 लाख का सामान जब्त
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के गैंग ने मोबाइल शाॅप में चोरी और दो बैंकों में लूट का प्रयास किए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 मोबाइल समेत 26 लाख का सामान जब्त किया है।

दरअसल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 आरोपी युवक एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी/लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं। लगातार मिल रहे इन घटनाओं के पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

घटनाओं में मिले पैटर्न पर थाना प्रभारी घरघोड़ा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। टीआई घरघोड़ा ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही अपने मुखबिरों को घटना के संबंध में सूचना देने को कहा । सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना पर काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को लीड मिली। पुलिस ने संदेही मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव को दबोचा।

पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल रायगढ़ के पंजाब नेशनल बेंक में लूट/चोरी का असफल प्रयास करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपियों को अलग-अलग इलाके से पकडा। पकड़े गये 6 आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। इस गिरोह का मुख्य सरगना आरोपित मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव है जिसने अपने हमउम्र लड़कों का गिरोह तैयार कर वारदातों को अंजाम दिया था।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

घरघोड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बताये कि ये गैंग योजना अनुसार रायगढ़ जिला में रोड किनारे स्थित दुकानों व बैंको में चोरी करनी है। इनका लीडर मोह. अरसलान था, योजना अनुसार सभी लोग घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रायगढ़ क्षेत्र में रैकी करना चालू किये। घरघोड़ा क्षेत्र में किसी दुकान में चोरी करने की नियत से सभी एक राय होकर मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से निकले। 15 व 16 फ़रवरी की रात 1.30 बजे पांचों आरोपी (नाबालिग को छोड़कर) घरघोड़ा-धरमजयगढ़ रोड में स्थित ग्राम कुडुमकेला में रोड किनारे स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोडकर चोरी किये थे।

चोरी के मोबाइल को बिक्री करने की योजना थी। इसके बाद भी मोह. अरसलान, अलतमस, जॉनसन, और अपचारी बालक बैंको में चोरी करने का योजना बनाये। योजनानुसार कार से 15 फ़रवरी की रात खम्हार धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किये, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।

ग्रामीण बैंक के सीसीटीव्ही कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये थे। मोह. अरसलान, करण महंत, जॉनसन और अपचारी बालक द्वारा 16 मार्च की रात पटेलपाली के पंजाब नेषनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किये थे।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम/पता

(1) मोह. अरसलान पिता मोह. जब्बीर खान उम्र 19 वर्ष निवासी सारथी नगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

(2) करण महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बांसाझार थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.)

(3) अलतमस खान पिता मोह. आफताब खान उम्र 19 वर्ष निवासी बिलाईटांगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

(4) जॉनसन बेक पिता बुधियार बेक उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम बोटराकछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

(5) कवलेश यादव पिता पलकधारी यादव उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम बरिमा मेनपाट थाना कमलेष्वरपुर जिला सरगुजा (छ.ग.)

बरामद माल

घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज कार और महिन्द्रा कार व चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाइल, 1 एयरबट्स कीमती 347100 रूपये जब्त किया गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story