Raigarh News: अवैध कबाड़ के करोबार पर बुलडोजर, पुलिस ने की 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त, ओड़िशा, बिहार के 8 गिरफ्तार...
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ के काले कारोबार की कमर तोड़ दी है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की टीम ने 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

Raigarh News: रायगढ़। रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 1.15 करोड़ का कबाड़ जब्त किया है। 6 ट्रकों में 134 टन स्क्रैप मिला। साथ ही पुलिस की टीम ने ओड़िशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जब्त किया। जब्त कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये है, वहीँ वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की गई है।
मालूम हो कि एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ के ठिकानों तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस स्टाफ को सूचना संकलन में लगाया। अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश व ASP अनिल सोनी के नेतृत्व में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड तथा महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित कबाड़ को जप्त कर वजन कराया गया। यहां 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 13/2026 से 18/2026 तक तथा धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में रेड कार्रवाई की, जहां प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी मौजूद मिला। पुलिस को सूचना थी कि वह ट्रक ड्राइवरों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद करता है। मौके पर पुलिस को मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) तथा पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिलीं, जिनकी कुल कीमत 76,560 रुपये आंकी गई। संदेही द्वारा क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी का माल होने के संदेह में उक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता चंद्रिका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी पूंजीपथरा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 20/2026 धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालकों से लोहे के कबाड़ी सामान से लोड ट्रक एवं माजदा वाहन जप्त किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था।
एसएसपी का कडा संदेश “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
जब्त कबाड़ और आरोपियों के नाम
(1) खेमासागर पाण्डेय 60 वर्ष ओडिशा
जब्त-ट्रक क्रमांक CG04JD5470 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22 MT कीमत 8,30,720
(2) मो0 कुर्बान 30 साल बिहार
जब्त- ट्रक क्रमांक OD15L1751 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 25 टन 930 किलो ग्राम कीमत 10,47,961
(3) मनोज कुमार कुर्रे 40 साल सारंगढ बिलाईगढ
जब्त- ट्रक क्रमांक CG07CL8198 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 15.800 MT कीमत 06,80,000
(4) दौलत राम केवंट 21 साल जिला सक्ति
जब्त- माजदा क्रमांक CG12AQ3165 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 05 टन कीमत 02,00,000
(5) सचिन बंजारे 27 साल सारंगढ बिलाईगढ
जब्त- ट्रक क्रमांक CG04NK6291 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 14 टन कीमत 5,00,000
(6) महेश कुमार पिता इंदल सासय उम्र 27 साल सा0 ग्राम समसपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार
जब्त- ट्रक क्रमांक OD15D4151 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 30 टन कीमत 8,40,000
(7) मनोज सिंह 37 साल कोरबा
जब्त- ट्रक क्रमांक CG12S2225 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22.950 टन किमती 9,00,000
(8) प्रियंक देवांगन 43 वर्ष जिला रायगढ
जब्त- मैग्नीज मेटल 43 बोरी प्रत्येक में करीब 25 किलो कुल वजन 1290 किलो किमती 30,960 रू एवं पाईलेट गोली लोहे का 57 बोरी प्रत्येक में करीब 40 किलो कुल वजन 2 टन 280 किलो किमती 45,600 रू जुमला किमती 76560 रू
