Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: 82 लाख का कबाड़ पकड़ाया, पुलिस ने 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ पकड़ा, 4 के खिलाफ कार्रवाई भी...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने 82 लाख का कबाड़ जब्त किया। आरोपी चार ट्रकों में लोड़ कर कबाड़ को खपाने ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ा। साथ ही अवैध कबाड़ से जुड़े चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

Raigarh News: 82 लाख का कबाड़ पकड़ाया, पुलिस ने 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ पकड़ा, 4 के खिलाफ कार्रवाई भी...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने अवैध कबाड़ से भरे चार ट्रकों को पकड़ा है। साथ ही मामले से जुड़े चार को लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस दौरान चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 23 फरवरी की दोपहर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन व अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये है। पुलिस द्वारा कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये का माल जब्त किया गया

चार ट्रक में भरा था अवैध कबाड़

इस कार्रवाई के दौरान जब्त वाहन- ट्रक क्रमांक CG14D0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक CG04ML3765 से 25 टन कबाड़, ट्रक CG15AC4339 से 15 टन कबाड़ और ट्रक AP31TF7866 से 29 टन कबाड़ जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 धारा – 35(क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया गया, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई

1. सुल्तान खान पिता अमिर खान उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर नगर

2. जाकिर मोहम्मद पिता असीर मोहम्मद उम्र 30 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़

3. महकुल अहमद पिता एम.डी. दाउद अहमद उम्र 50 साल साकिन चैनपुर थाना उमाव जिला बलिया उ.प्र.

4. रघुबीर यादव पिता हलकाईन यादव उम्र 45 साल साकिन गडिगया थाना नोहटा जिला दमुह म.प्र.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा “अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में थाना पूंजीपथरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story