Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh Crime News: शिक्षिका के घर लाखों की चोरी: बरामदे में खड़ी कार को ले गए चोर, गैस सिलेेंडर को भी नहीं छोड़ा

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में टीचर के घर से चोर ने जेवरात सहित 3 लाख का सामान और बरामदे में खड़ी कार ले उड़े।

Raigarh Crime News: शिक्षिका के घर लाखों की चोरी: बरामदे में खड़ी कार को ले गए चोर, गैस सिलेेंडर को भी नहीं छोड़ा
X

Raigarh Crime News

By Chitrsen Sahu

Shikshika Ke Ghar Chori: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षिका के घर से चोर ने जेवरात, किचन में रखे सिलेंडर के अलावा घर के बाहर बरामदे में खड़ी कार भी ले गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

टीचर घर में ताला लगाकर स्कूल के लिए निकली थी। पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। तब चोरी की घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़े रामपुर गोल्डन नेस्ट कॉलोनी में रहने वाली स्वाति खलखो (40 साल) तमनार के शासकीय हाई स्कूल में टीचर है। स्वाति अपने घर में ताला लगाकर सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तमनार स्कूल के लिए निकली। पड़ोस में रहने वाली महिला ने मोबाइल काल कर बताया कि उसके घर के बाहर का गेट खुला हुआ है। तब स्वाति को चोरी होने का संदेह हुआ और स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची। मकान के बरामदे में खड़ी हुंडई कार नहीं थी। जब उसने अंदर जाकर देखा, तो रसोई का गैस सिलेंडर, अलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात समेत 3 लाख के सामान चोरी हो गई।

मामले की जानकारी कोतवाली थाना में दी। जहां शनिवार को पुलिस और फाॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि महिला शिक्षिका के घर में चोरी हुई है। शिक्षिका तमनार स्कूल गई थी। कार, गैस सिलेंडर और जेवरात को चोरों ने पार किया है। मौके पर जाकर जांच के अलावा आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story