Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर: ओडिशा से गांजा लाकर शहर में करता था सप्लाई, दो आरोपी पहले ही...

Ganja Taskar Girftar: रायगढ़: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो ओडिसा से गांजा लाकर यहां सप्लाई किया करता था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Raigarh Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर: ओडिशा से गांजा लाकर शहर में करता था सप्लाई, दो आरोपी पहले ही...
X

Raigarh Crime News

By Chitrsen Sahu

Ganja Taskar Girftar: रायगढ़: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजा लाकर यहां सप्लाई किया करता था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने दो आरोपी को पहले किया था गिरफ्तार

दरअसल, जुटमिल पुलिस ने 25 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो गांजा तस्कर को गढ़उमरिया मेन रोड के पास से पकड़ा था, जिनके पास से 1 किलो 558 ग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई थी। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक बाइक और दो फोन भी जब्त किए थे।

ओडिसा से गांजा लाकर रायगढ़ में करते थे सप्लाई

पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि वह मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा के साथ मिलकर ओडिशा से रायगढ़ में गांजा लाकर बेचते थे। जिसके बाद पुलिस की टीम ने पकड़े गए दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया। इधर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी से लेकर तकनीकी उपकरणों का सहारा लिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को पकड़ा

इसी कड़ी में जुटमिल पुलिस की टीम ने शनिवार को मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जुटमिल क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगे भी ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story