Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh Cricket Satta: आफगानिस्तार-कनाडा मैच पर चल रहा था सट्टा, पान सेंटर में हर बाॅल पर लगा था दांव, भनक मिलते ही पहुंच गई पुलिस...

Raigarh Crime News: टी-20 क्रिकेट में सट्टा खिला रहे सटारिए पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस व साइबर की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक सटोरीए को पकड़ा है।

Raigarh Cricket Satta: आफगानिस्तार-कनाडा मैच पर चल रहा था सट्टा, पान सेंटर में हर बाॅल पर लगा था दांव, भनक मिलते ही पहुंच गई पुलिस...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh Cricket Satta: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की टीम ने एक और क्रिकेट सटोरिए को पकड़ा है। कोल्ड्रिंग एंड पान सेंटर में बैठकर आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो एप्पल मोबाइल, नगदी और सक्रिय आईडी जब्त की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान व कनाडा के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट कर रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जमुनाईन चौक चक्रधरनगर रायगढ़ स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स व पान सेंटर” में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन हार-जीत पर रूपयों का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां हेमंत बत्रा अपने दुकान में बैठकर दो मोबाइल फोन के जरिए मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाया गया।

पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह हिमालया हाईट्स चक्रधरनगर रायगढ़ निवासी रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर यह कार्य कर रहा था। सट्टा की रकम यूपीआई के माध्यम से प्राप्त की जाती थी। संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नु निवासी रायगढ़ के लिए किया जाना बताया गया है। आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 तथा नगद 2,000 (कुल 52,000) जब्त किए गए। मोबाइल की जांच में क्रिकेट सट्टा वेबसाइट “JMDBET.com” पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।

पुलिस ने आरोपी हेमंत बत्रा पिता अजय कुमार बत्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अन्य आरोपी रोहित अग्रवाल और मन्नु की पहचान कर ली गई है, दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

सएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा...“ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश व एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा CSP मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में एएसआई नंदू सारथी(साइबर थाना), प्रधान आरक्षक संजय तिवारी तथा प्रधान आरक्षक कारुणेश राय(साइबर थाना) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story