Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur Crime News: प्यार का खौफनाक अंत! प्रेमी ने रेता प्रेमिका का गला, फिर खुद को...

एक युवक ने प्रेमिका पर धारदार हथियारक से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने आप को गोली मार ली। इस घटना में प्रेमिका घायल हो गई है, जिसे

प्यार का खौफनाक अंत! प्रेमी ने रेता प्रेमिका का गला, फिर खुद को...
X
By Chitrsen Sahu

Kanpur Crime News: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रेमिका पर धारदार हथियारक से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने आप को गोली मार ली। इस घटना में प्रेमिका घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं प्रेमी की मौत हो गई है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हमला कर खुद को मारी गोली

यह पूरा मामला रनिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कन्नौज के गुरसहायगंज का रहने वाला कुंदन अपनी प्रेमिका प्रिंशी के घर रनिया पहुंचा और उसके घर के बाहर में जमकर गाली-गलौज की। इसके बाद उसने धारदार हथियार से अपने प्रेमिका के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे प्रेमिका लहूलुहान हो गई। घटना के बाद स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची कुंदन भागने लगा और कुछ दूर जाकर उसने अपने आप को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इधर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रहा है।

मामले की जांच जारी

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिक्षक-डिप्टी पुलिस अधिक्षक और पुलिस अधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि युवत और युवती पहले भी कई बार घर से भाग चुके थे। युवक ने पहले युवती के घर के बाहर गाली-गलौज की इसके बाद उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और घर से कुछ दूर जाकर खुद को लोगी मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस की ओर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story