Begin typing your search above and press return to search.

Shivpuri Crime News: पति करता रहा महिला के साथ रेप, पत्नी ने भी दिया वारदात में साथ, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Pati Ne Kiya Rap Patni Ne Bnaya Video: शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दुष्कर्म का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में युवक की पत्नी ने भी उसका साथ दियाा। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

पति करता रहा महिला के साथ रेप, पत्नी ने भी दिया वारदात में साथ, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
By Chitrsen Sahu

Pati Ne Kiya Rape Patni Ne Bnaya Video: शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दुष्कर्म का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में युवक की पत्नी ने भी उसका साथ दियाा। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

आरोपी की पत्नी ने भी दिया वारदात में साथ

यह पूरी घटना भौंती थाना क्षेत्र की है, जहां बकरी चरा रही महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म की इस वारदात में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। आरोपी की पत्नी ने अपने मोबाइल में पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो कि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद के बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दिया है।

आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह 29 जुलाई को बकरी चरा रही थी, तभी पास के खेत में आरोपी करण सिंह परिहार अपनी पत्नी कविता परिहार के साथ ही काम कर रहा था। इसके बाद आरोपी उसे पकड़कर खेत में बने मकान के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी की पत्नी पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करती रही। वहीं जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story