Begin typing your search above and press return to search.

Nora Fatehi Figur: पत्नी का अभिनेत्री नोरा फतेही जैसा बन जाए फिगर: इसलिए पति कराता था तीन घंटे जीम, ऐसा नहीं करने पर देता था ये सजा

Patni Ka Nora Fatehi Jaisa Figur: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी दिखने और बनने के लिए मजबूर करता है, जिसके लिए उसे रोजाना तीन-तीन घंटे जीम भी कराता है। ऐसा नहीं करने पर वह खाना नहीं देता है।

पत्नी का अभिनेत्री नोरा फतेही जैसा बन जाए फिगर: इसलिए कराता था तीन घंटे जीम, ऐसा नहीं करने पर देता था ये सजा
X
By Chitrsen Sahu

Patni Ka Nora Fatehi Jaisa Figur: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी दिखने और बनने के लिए मजबूर करता है, जिसके लिए उसे रोजाना तीन-तीन घंटे जीम भी कराता है। ऐसा नहीं करने पर वह खाना नहीं देता है।

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता महिला का कहना है कि उसकी शादी इसी साल मार्च में सरकारी शारीरक शिक्षा शिक्षक के साथ हुई है। शादी में ससुराल पक्ष को उपहार के तौर पर कार, गहने और नगद दिए गए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महंगे सामान, गहने और नगद लाने को कहते थे, जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट किया जाता और उसे ताने भी दिए जाते है।

नोरा फतेही की जैसे चाहता था फिगर

इसी के साथ ही महिला ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं कि वह उसे आकर्षक और सुंदर नहीं होने के ताने मारता था। इतना ही नहीं वह कहता था कि उसे बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी सुंदर बीवी मिल सकती थी, उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। वहीं महिला ने बताया कि उसका फिगर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसा बन जाए इसके लिए वह रोजाना उससे तीन घंटे जीम भी कराता था। तीन घंटे जीम नहीं करने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था।

दूसरी महिलाओं की फोटो वीडियो देखता था पति

इसके साथ ही महिला ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाए हैं कि वह अक्सर मोबाइल पर दूसरी महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो देखा करता था, उसने जब इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया और उसके साथछ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं महिला ने पति और ससुराल वालों पर गोली खिलाकर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर सास-ससुर, ननद और पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story