Begin typing your search above and press return to search.

Saharanpur Crime News: पति से झगड़ा के बाद घर से निकली महिला: दो लोगों ने 50 हजार रुपए में बेच दिया, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Mahila Ko 50 Hajar Me Becha: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने पति से झगड़ा कर घर से निकली महिला को दो लोगों ने 50 हजार रुपए में बेच दिया। खरीदार जब महिला के साथ शादी के लिए कोर्ट पहुंचा तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

पति से झगड़ा के बाद घर से निकली महिला: दो लोगों ने 50 हजार रुपए में बेच दिया, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
X
By Chitrsen Sahu

Mahila Ko 50 Hajar Me Becha: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने पति से झगड़ा कर घर से निकली महिला को दो लोगों ने 50 हजार रुपए में बेच दिया। खरीदार जब महिला के साथ शादी के लिए कोर्ट पहुंचा तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

पति से झगड़ा के बाद चली गई थी महिला

यह पूरा मामला देवबंद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, खानपुर की रहने वाली महिला की शादी नानौता कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे भी है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में महिला घर छोड़कर चली गई थी। उसके पति ने काफी खोजबीन की जब वह नहीं मिली तो उसने थाने में अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई।

महिला को 50 हजार रुपए में बेचा

बताया जा रहा है कि महिला घर से भागकर सहारनपुर अस्पताल पहुंच गई थी, जहां दो युवकों ने उसे अपनी चुपड़ी-चुपड़ी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गए और देवबंद कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को 50 हजार रुपए में बेच दिया। मंगलवार को वह व्यक्ति उसे शादी के लिए सहारनपुर कोर्ट लेकर पहुंचा। कोर्ट परिसर में जब पुलिस को उनके व्यवहार पर शक हुआ तो उन्हें रोका और दोनों से पूछताछ की।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया। जिसके बाद पुलिस महिला और खरीदार को थाने ले आई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि महिला अपने पति से झगड़ा कर घर से निकल गई थी। जो सहारनपुर अस्पताल में घूम रही थी, जिसपर दो आरोपी की नजर पड़ गई थी। वह दोनों महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और चंदेना कोली गांव के एक व्यक्ति को 50 हजार रुपए में बेच दिया। वहीं जब वह व्यक्ति महिला को शादी के लिए सहारनपुर कोर्ट लेकर पहुंचा तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story