Begin typing your search above and press return to search.

Kushinagar News: पति-पत्नी और वो! प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पीछे से आ गया पति और फिर हुआ कुछ ऐसा...

Premi Ke Sath Rangreliya: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ वह बड़ा हैरान कर देने वाला था।

Kushinagar News: पति-पत्नी और वो! प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पीछे से आ गया पति और फिर हुआ कुछ ऐसा...
X

Kushinagar News

By Chitrsen Sahu

Premi Ke Sath Rangreliya: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ वह बड़ा हैरान कर देने वाला था।

पति को देख लगा दिया कमरे के बाहर ताला

यह पूरा मामला शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी नगर का है। जहां, पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को देख महिला घबरा गई और कमरे के बाहर ताला लगा दिया। जिसके बाद पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और ताला खुलवाया। जैसे ही पत्नी का प्रेमी बाहर आया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यूपी पुलिस में है पति-पत्नी और आरोपी

जानकारी के मुताबिक, बलिया के रहने वाले मिथिलेश यादव ने बताया कि वह कुशीनगर में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। 6 फरवरी 2025 को सुल्तानपुर की रहने वाली सिम्पी यादव से उसकी शादी हुई है। उसकी पत्नी भी कसया थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। दोनों कसया में एक किराए के मकान में रहते हैं। इसी दौरान उसकी पत्नी की पहचान कॉन्स्टेबल विश्वनाथ राय से हुई।

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा

मिथिलेश यादव को दोनों पर शक था, जिसको लेकर उन दोनों के बीच विवाद भी होता था। मिथिलेश यादव को पता चला कि उसके ड्यूटी पर जाने के बाद कोई उनकी पत्नी से मिलने आता है, जिसके बाद वह रविवार सुबह अचानक ड्यूटी से घर आ गया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मिथिलेश यादव की पत्नी ने कमरे के बाहर ताला लगा दिया। मिथिलेश यादव ने जब अपनी पत्नी से ताला खोलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने जैसे तैसे ताले को खोला और मिथिलेश यादव ने पत्नी के प्रेमी की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story