Begin typing your search above and press return to search.

UP Crime News: धर्म परिवर्तन का दोहरा खेल!, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति ने कई लड़कियों के साथ...

महिला ने अपने पति पर कई लड़कियों का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि वह उसे तालाक देकर

धर्म परिवर्तन का दोहरा खेल!, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति ने कई लड़कियों के साथ
X
By Chitrsen Sahu

UP Crime News: मुरादाबाद: उत्तरप्रदेश में धर्म परिवर्तन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आय दिन कहीं न कहीं से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में एक और मामला मुरादाबाद से सामने आया है। इस मामले में एक महिला ने अपने पति के काले करतूतों का खुलासा किया है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने अपने पति पर कई लड़कियों का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है । साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि वह उसे तालाक देकर दूसरी हिंदू लड़की के साथ रह रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद SSP सतपाल अंतिल ने CO को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दूसरी लड़की के साथ रह रहा पति

यह पूरा मामला डिलारी थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी अमरोहा जिले के नौगवां गाव के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति ने कई हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया है। जिसका विरोध करने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ीत करने लगे और उसके पति ने तीन तालाक देकर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसे पता चला कि उसने एक और लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उसे अपने साथ रखा है। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचर अपने पति के खिलाफ शिकायत की।

मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP सतपाल अंतिल ने सिविल साइंस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इधर CO ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story