Begin typing your search above and press return to search.

Pakhanjur Rape News: CG में नाबालिग से दुष्कर्म...52 साल के दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, पानी पीने के बहाने घर में घुसा और फिर कमरे में खींचकर...

52 Sal Ke Bujurg Ne Kiya Dushkarm: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 52 साल के एक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने पानी पीने के बहाने घर में घुसकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Pakhanjur Rape News
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

52 Sal Ke Bujurg Ne Kiya Dushkarm: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पखांजूर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 52 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पानी पीने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया था और घटना को अंजाम देकर वो फरार हो गया था। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र की है।

दुष्कर्म के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जिले की पखांजूर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 52 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया उसे जानकर हर कोई हैरान है।

पानी पीने के बहाने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

दरअसल, यशवंत नगर गांव में रहनी वाली नाबालिग ने 17 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह सुबह 10 से 11 बजे के आसपास घर में अकेली थी, तभी पीवी 59 गांव में रहने वाला आरोपी विकास बाईन (52) उसके घर पहुंचा और पानी मांगा। नाबालिग जैसे ही पानी लेकर बाहर आई वैसी ही आरोपी उसे खींचकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग को ये बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। घटना के बाद जब नाबालिग के परिजन घर पहुंचे, तो उसने इसकी जानकारी दी। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास बाईन (52) को 26 जनवरी को यशवंत नगर गांव में घेराबंदी कर दबोच लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

65 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

बता दें कि इससे पहले छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था। यहां 65 साल के अब्दूल सज्जाद अंसारी ने 9 साल की बच्ची के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नगर निगम की टीम ने उसके अवैध दुकान और घर पर बुलडोजर चला दिया था।

चॉकलेट का लालच देकर बनाया हवस का शिकार

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी अब्दूल सज्जाद अंसारी (65) राजातालाब के साकीन नूरानी चौक में रहने वाला है और यहीं पर उसने अपना चूड़ी और चॉकलेट सहित खाने-पीने की दुकान खोल रखी थी। इसी मोहल्ले में रहने वाली 9 साल की बच्ची को उसने चॉकलेट का लालच दिया और अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के घर और दुकान पर चला बुलडोजर

इस तरह आरोपी ने 7 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक इस घटना को अंजाम दिया। 12 जनवरी को जब बच्ची ने दर्द के बाद इसकी जानकारी अपनी चाची को दी, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नगर निगम की टीम ने 16 जनवरी को नोटिस जारी कर 21 जनवरी को उसके घर और दुकान को अवैध बताकर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story